Friday, 10 April 2020

संगठन का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Organisation)

संगठन का अर्थ एंव परिभाषा

(Meaning and definition of organisation)



संगठन का अर्थ (Meaning of Organisatio)
   उत्पादन के विभिन्न साधनों को इकठ्ठा करने तथा उनको  अनुकूलतम अनुपात में मिलाने के कार्य को संगठन कहते हैं। संगठन व्यवसाय के विभिन्न अंगों- व्यापार, वाणिज्य व उद्योग का एक समन्वित रूप है। व्यवसाय में संगठन का वही महत्व है जो मानव शरीर में विभिन्न अंगों के संगठन का होता है।मानव शरीर की संरचना हाथ, पैर, कान, नाक, आंख, आदि अंगों से हुई है जिनका सुचारू संगठन एंव संचालन मस्तिष्क द्वारा होता है। इसी प्रकार व्यवसाय के विभिन्न अंगों का संचालन संगठन द्वारा होता है। उत्पादन की कुशलता एक बड़ी सीमा तक संगठन की योग्यता एंव कुशलता पर निर्भर रहती है। अतः व्यवसाय में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है।

संगठन की परिभेषाएं (Definitions of Organisation)

      प्रमुख विद्वानों द्वारा संगठन की परिभाषाएं निमन हैं- 
 (1) "किसी सामान्य उद्देश्य अथवा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विशिष्ट अंगों का मैत्रीपूर्ण संयोजन ही संगठन कहलाता है।"                                                                          - L.H.Haney
(2) "संगठन का आशय व्यक्तियों के समुह से है जो निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मिलकर कार्य करता है।"
                                                               -Mc.Ferland
● उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर हमें यह स्पष्ट होता है कि-"उत्पादन के विभिन्न घटकों में प्रभावपूर्ण सामंजस्य स्थापित करने को ही संगठन कहते हैं।"

संगठन की विशेषताएं (Characteristic of Organisation)

       संगठन की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
● उपक्रम में एक से अधिक व्यक्तियों का होना।
● निश्चित उद्देश्य का होना।
● कर्मचारियों में सहयोग की भावना होना।
● क्रियाओं का संचालन।

No comments:

Post a Comment